जहाज में लगी आग, लोग जान बचाने के लिए समंदर में कूदें

 जहाज में लगी आग, लोग जान बचाने के लिए समंदर में कूदें 

    Image:- Lucky

By: Subrat Kumar Pattanayak

इंडोनेशिया के तट पर तालौद से मनाडो पोर्ट को जा रही एक जहाज पर भीषण आग लग गयी। उस जहाज में करीब २८० (280) लोग सवार थे। आग की डर से यात्रियों ने समुद्र में छलांग लगा दी  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  रबिबार को दिन के करीब १ बजकर ३० मिनट पर यह दुर्घटना हुआ था। वीडियो में जहाज पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना का शिकार हुई इस जहाज का नाम केएम बार्सिलोना है। दुर्घटना के बाद नौसेना, तटरक्ष्यक  बल और स्थानीय मछुआरों ने मिलकर बचाव अभियान किया।   

Previous Post Next Post

Contact Form