जगदीप धनखड़ ने दिया उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य का दिया हवाला !
By:- Subrat Kumar Pattanayak
आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संविधानिक पद से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते यह इस्तीफा दिया है । उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में आर्टिकल 67(A) का हवाला दिया है । उन्होंने अपने खुद के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और डॉक्टर के सलाह का पालन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 67(A) के मुताबिक तत्काल प्रभाव से देश के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा पत्र राष्ट्रपति जी को दे दिया है ।
पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के नाम भी संदेश लिखा है । उपराष्ट्रपति ने अपने पत्र में लिखा है, मैं भारत के महामहिम माननीय राष्ट्रपति के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान बनाए गए सुखद और अदभुत कार्य संबंध के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं । उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी और मंत्रिपरिषद के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया है ।
