क्रिकेट बनाम फुटबॉल:एक यादगार पल
By: Subrat Kumar Pattanayak
विश्व के सभी क्रिकेट और फुटबॉल प्रेमियों केलिए वह पल बहुत ही खास बन गया जब भारतीय क्रिकेट टीम प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे। बीसीसीआई ने इस मुलाकात को लेके अपने X एकाउंट पर जानकारी दी है और साथ में कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर भी किए है । दोनों टीम के खिलाड़ी खाफी खुश नजर आए इस मुलाकात को लेकर । यह मुलाक़ात मैनचेस्टर युनाइटेड के ट्रेनिंग बेस पर हुआ। मैनचेस्टर की कोच रूबेन और कप्तान ब्रुनो को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, कप्तान गिल और कुछ प्लेयर्स को कुछ सुझाव देते नजर आए । वहीं क्रिकेटर सिराज भी फुटबॉल प्लेयर्स को कुछ बॉल डालते हुए नजर आए । आपको बता दे कि २३ तारीख से भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है ।
Image-BCCI
