बरसात मैं नींबू के ५ चमत्कारी फायदे जो आपको जरुर जानने चाहिए।

 बरसात मैं नींबू के ५ चमत्कारी फायदे जो आपको 

जरुर जानने चाहिए।

    Image-Lucky

By:- Subrat Kumar Pattanayak


नींबू बरसात में स्वाद के साथ सेहत का भी खयाल रखता है । जानिए कैसे यह ५ तरीके से आपको फिट और हेल्दी रखता है ।

१) प्रतिरक्षा वृद्धि (Immunity Boost):

नींबू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और बरसात के मौसम में होने वाले संक्रमणों से भी शरीर की रक्षा करता है।


२) हाइड्रेशन (Hydration):

बरसात के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे मौसम में प्यास कभी कभी कम लगता है जिस से हम पानी कम पीते है । किंतु नींबू पानी में मिलाने से उसका स्वाद बेहतर हो जाता है, जिससे पानी पीने की इच्छा बढ़ती है।

३) पाचन में सहायक (Digestion Aid):

नींबू का रस पाचन को उत्तेजित करने में मदद करता है और मानसून के दौरान आम पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकता है। पेट को ठंडा भी रखता है नींबू पानी । 

४) सर्दी-खांसी में राहत (Cold and Cough Relief):

नींबू की चाय, खासकर जब शहद के साथ ली जाए, तो यह गले की खराश को शांत करती है, खांसी को कम करती है और सर्दी-खांसी से होने वाले जमाव में राहत देती है।
नींबू का छिलका और रस भी एंटीबैक्टीरियल होते है । 

५) त्वचा का स्वास्थ्य (Skin Health):

नींबू में कसैला (astringent) और सूजन-रोधी (anti-inflammatory) गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याएं जैसे मुंहासे और एक्जिमा में राहत दे सकते हैं, जो बारिश के मौसम में नमी के कारण बढ़ सकते हैं।


और भी बहुत सारे फायदे है नींबू के । आप को अगर कोई हेल्थ समस्या पहले से ही है तो सबसे बेहतर होगा आप पहले डॉक्टर से परामर्श ले ।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो जरूर यह अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ।
Previous Post Next Post

Contact Form