SIR क्या है ? जानिए बिहार मतदान में क्या है इसका रोल ?
By:- Subrat Kumar Pattanayak
आप सबको को थोड़ा बहुत पता होगा की SIR को लेके अब संसद में ज़ोरदार हंगामा चल रहा है। आइए सबसे पहले जानते है यह SIR है क्या ? भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार राज्य विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले राज्य की मतदाता सूचियों के विशेष व्यापक पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस SIR का उद्देश्य है यह "सुनिश्चित करना कि कोई भी योग्य नागरिक छूटे नहीं और कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।"
दावों और आपत्तियों के निवारण के बाद, अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। यह नामांकन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हुई है।
इस व्यापक पुनरीक्षण के तहत नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए घर-घर जाकर गणना की जाती है। इस प्रक्रिया में वर्तमान मतदाता सूची को देखे बिना, नामांकनकर्ता प्रत्येक घर जाते हैं और निर्धारित तिथि तक योग्य मतदाताओं की जानकारी एकत्र करते हैं।
यह प्रक्रिया तब अपनाई जाती है जब ECI यह निष्कर्ष निकालता है कि वर्तमान मतदाता सूची को पूरी तरह से नया बनाने की जरूरत है या वह त्रुटिपूर्ण है। यह आमतौर पर महत्वपूर्ण चुनावों से पहले या निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन जैसी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बाद किया जाता है।
