अनिल अंबानी के घर ईडी की रेड
मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी के घर समेत कई ठिकानों पर आज ईडी की रेड पड़ी है। रेड केलिए दिल्ली और मुंबई की ईडी टीम उनके ग्रुप की कंपनियों के परिसर पहुंची है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन के लोन अकाउंट को इस महीने की शुरुआत में SBI से बड़ा झटका मिला था। SBI ने इससे पहले कंपनी को दिसंबर २०२३ , मार्च २०२४ और सितंबर २०२४ में कारण बताओ नोटिस भेजा था। कंपनी के जवाब की समीक्षा के बाद बैंक ने कहा था कि अनिल अंबानी की कंपनी ने अपने लोन की शर्तों का पालन नहीं किया है।
ये कार्रवाई नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA), बैंक ऑफ बड़ौदा और सीबीआई की दो एफआईआर के आधार पर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों में भी तलाशी ली जा रही है।
