भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका !
By:- Subrat Kumar Pattanayak
भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत को चोट के कारण डॉक्टरों ने 6 हफ्ते आराम की सलाह दी है। कल से शुरू हुआ चौथे टेस्ट के पहले दिन बैटिंग करते टाइम उनके पैरों पे चोट लगा था जो काफी गंभीर लग रहा था । फिलहाल मेडिकल टीम यह आकलन कर रही है कि अगर जरूरत पड़ने तो पेनकिलर की मदद से इस टेस्ट मैच में बल्लेबाज़ी कर सकते हैं या नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक अगले मैच केलिए पंत के जगह अब ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है । इस मैच में अब ध्रुव जुरैल विकेट किपिंग का काम करेंगे । पंत इस सीरीज में अभी तक अच्छे बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है । कल ही उन्होंने इंग्लैंड में अपना 1000 रन पूरा किया था । उनका ना खेलना अब भारतीय टीम केलिए एक बड़ा झटका है । सीरीज जीतने केलिए अब टीम को दोनों टेस्ट मैच जीतना बहुत जरूरी है ।
